25 Apr 2024, 05:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्राफी: शफीउल की बंगलादेश टीम में वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 4:40PM | Updated Date: Apr 20 2017 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। तेज गेंदबाज शफीउल इस्लाम की लंबे अर्से बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी होने जा रही है और उन्हें इंग्लैंड में होने वाली चैंपिंयस ट्राफी के लिये बंगलादेश की 15 सदस्यीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
 
इस्लाम ने बंगलादेश के लिये आखिरी बार गत वर्ष अक्टूबर में वनडे टीम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड(बीसीबी) ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। इस्लाम ने बंगलादेश के लिये 56 वनडे मैचों में 63 विकेट लिये हैं और वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण गत वर्ष घरेलू क्रिकेट से भी बाहर रहे थे। उनका आखिरी वनडे इंग्लैंड के खिलाफ चटगांव में था। 
 
बंगलादेश को टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। गत चैंपियन भारत ग्रुप बी में है और उसके साथ पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका भी हैं।
 
टीम इस प्रकार है- तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरूल काएस, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, शब्बीर रहमान, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन, सुनजामुल इस्लाम, मशरफे बिन मुर्तजा(कप्तान), मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, रूबैल हुसैन और शफीकुल इस्लाम।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »