18 Apr 2024, 20:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

किसी भारतीय को नहीं मिला हॉकी का आॅस्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 2:42PM | Updated Date: Feb 24 2017 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। ब्रिटेन के जॉन-जॉन डोहेमैन और नीदरलैंड्स की नाओमी वान एस को वर्ष 2016 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ियों के हॉकी स्टार्स अवॉर्ड से गुरुवार को सम्मानित किया गया, लेकिन हॉकी का आॅस्कर कहे जाने वाले इन पुरस्कारों में किसी भारतीय को यह सम्मान नहीं मिल पाया।
 
हॉकी इंडिया (एचआई) ने यहां आयोजित इस सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को हॉकी के आॅस्कर कहे जाने वाले इन पुरस्कारों से सम्मानित किया, लेकिन किसी भारतीय को कोई भी पुरस्कार नहीं मिल पाया। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में शुमार भारत के पी. आर. श्रीजेश को गोलकीपर और हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन दोनों ही भारतीयों को पुरस्कार नहीं मिल सका।
 
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने खिलाड़ियों, गोलकीपर, राइजिंग स्टार, कोच तथा अंपायरों के लिए एफआईएच हॉकी स्टार्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। पहली बार पुरस्कार समारोह का आयोजन भारत में किया गया। ब्रिटेन की मैडी हिंच और आयरलैंड के डेविड हार्टे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अर्जेंटीना की मारिया ग्रैनाटो को महिला राइजिंग स्टार आॅफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »