29 Mar 2024, 19:26:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय टीम ने पुणे टेस्ट में तोड़ा पाक का विश्व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 2:39PM | Updated Date: Feb 24 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीत चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला जा रहा है। पहले ही दिन भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पांच रिकॉर्ड बने। 
 
- भारत ने पुणे टेस्ट में खेलते हुए पाकिस्तान (79) के सबसे ज्यादा टेस्ट मैदानों पर खेलने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पुणे के महाराष्ट्र
क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहली बार टेस्ट खेला जा रहा है और ये भारत का टेस्ट आयोजित करने वाला 25वां मैदान है। 
 
- उमेश यादव ने पांचवीं बार डेविड वॉर्नर को अपना शिकार बनाया। उमेश के अलावा इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी वॉर्नर को 5 बार आउट किया है। वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के ही जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 7 बार अपना शिकार बनाया है।
 
- लगातार 24वें टेस्ट में कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच की अपनी एकादश में बदलाव किया।
 
- आॅस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता और ये भारत में आॅस्ट्रेलिया की लगातार छठी टॉस जीत है, लेकिन पिछले 6 मैचों में आॅस्ट्रेलिया को भारत में हार का भी सामना करना पड़ा है।
 
- मैट रेनशॉ एशिया में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 साल और 332 दिनों की उम्र में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने रिक डार्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1979-80 में कानपुर में 22 वर्ष 154 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था। रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक बनाया और 68 रनों की पारी खेली। उन्होंने इसके अलावा एक शतक भी बनाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »