29 Mar 2024, 00:45:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्लीन स्वीप से बचा आॅस्ट्रेलिया, श्रीलंका ने 2-1 से जीती सीरीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2017 11:43AM | Updated Date: Feb 23 2017 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडिलेड। कप्तान एरोन फिंच (53) और माइकल क्लिंगर (62) के अर्धशतकों तथा एडम जम्पा (25 रन पर 3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से आॅस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच में बुधवार को 41 रन से हराकर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। श्रीलंका ने यह सीरीज 2-1 से जीती।
 
आॅस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 187 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को 18 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। 24 वर्षीय लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 25 रन पर 3 विकेट और आॅलराउंडर जेम्स फॉकनर ने 20 रन पर 3 विकेट लिए।  

फिंच का अर्धशतक
फिंच ने 32 गेंदों पर 53 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि क्लिंगर ने 43 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का लगाया। बेन डंक ने 21 गेंदों पर 28 रन और ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए। डंक और हेड ने दोनों ने ही 2-2 छक्के उड़ाए। लसिथ मलिंगा ने 35 रन पर 2 विकेट और दासुन शनाका ने 27 रन पर 2 विकेट लिए। श्रीलंका की पारी में दिलशान मुनावीरा ने 37 और मिलिंडा श्रीवर्धने ने 37 रन बनाए। श्रीलंका की टीम अपने 6 विकेट 91 रन पर गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौट सकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »