28 Mar 2024, 16:33:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी-स्मिथ के साथ खेलने को उत्सुक हैं IPL का यह सबसे महंगा खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 2:15PM | Updated Date: Feb 22 2017 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। आईपीएल-10 की नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने इंग्लैंड के आॅलराउंडर बेन स्टोक्स इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर बेहद खुश हैं। स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने 14.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। स्टोक्स अब पुणे की टीम में शामिल महेंद्र सिंह धोनी और स्टीव स्मिथ के साथ ड्रेसिंग रूम को साझा करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। 
 
स्टोक्स ने कहा कि मैं धोनी और स्मिथ के साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। इन दोनों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना बेहतरीन होगा। ये दोनों ही कमाल के खिलाड़ी हैं। स्मिथ के खिलाफ खेलते हुए कुछ मौकों पर माहौल गर्म हो गया था, लेकिन उनके साथ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। स्टोक्स के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा और भारत दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी-20 में इंग्लैंड की हार के बावजूद उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन किया।
 
पुणे मेरे पसंदीदा मैदानों में से एक
पुणे सुपरजाइंट्स का घरेलू मैदान है और स्टोक्स वहां खेलने को लेकर बेताब हैं। उन्होंने कहा कि पुणे मेरे पसंदीदा मैदानों में से एक है। भारत के खिलाफ वनडे सीरिज मेरे लिए काफी अच्छी रही और मैं इस स्थल पर दोबारा जाने को लेकर उत्सुक हूं। मैं शायद सिर्फ अंतिम ग्रुप मैच में नहीं खेल पाऊं, लेकिन मैं अधिकांश मैच खेलूंगा। मैं संभवत: पूरा सत्र खेलूंगा। मैं काफी ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेलने को लेकर बेताब हूं, जो संभवत: इंग्लैंड के खिलाड़ी होने के कारण हमें खेलने को नहीं मिलता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »