29 Mar 2024, 19:07:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

13 साल बाद 'ट्रेन' से मैच खेलने निकले धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 2:02PM | Updated Date: Feb 22 2017 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 13 साल बाद ट्रेन में सफर किया। धोनी ट्रेन से कोलकाता पहुंचे। उनके कोलकाता पहुंचते ही स्टेशन पर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। वह झारखंड टीम की कप्तानी करेंगे। आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटाए जाने के दो दिन बाद महेंद्र सिंह धोनी को विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है।
 
धोनी ने ट्रेन में अपने साथियों के साथ एक सेल्‍फी ने जिसे उन्‍होंने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इससे पहले वह झारखंड टीम के साथ हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस की एई-1 बोगी में सवार हुए। हटिया स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते ही वह पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने कहा कि जब वह संघर्ष कर रहे थे तब जनरल टिकट लेकर सफर किया करते थे।
 
धोनी ने 13 साल के लंबे अंतराल के बाद ट्रेन में सफर किया है। आमतौर पर धोनी अपनी फेवरेट गाड़ी हमर से सफर करते हैं। इस दौरान धोनी ने अपनी पुरानी बातों को याद किया। उन्होंने कहा कि 13 साल के बाद ट्रेन में चढ़ रहा हूं। सफर लंबा है बहुत मजा आएगा, टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ बात करेंगे, इंज्वाय करूंगा। यह टूर्नामेंट 25 फरवरी से शुरू होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »