29 Mar 2024, 06:30:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 4:08PM | Updated Date: Feb 20 2017 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैमिल्टन। क्विंटन डीकॉक (69) के शानदार अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पहले रोमांचक वनडे मुकाबले में रविवार को 1 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराया। बारिश के चलते मैच 34-34 ओवर का कर दिया गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। 
 
जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 33.5 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 5 वनडे मैचों की सीरिज में 1-0 की बढ़त हासिल की। डीकॉक ने 69 रनों की पारी में 9 चौके तथा 1 छक्का लगाया। डीकॉक ने अमला (35) के साथ पहले विकेट के लिए 88 रन  जोड़े। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »