20 Apr 2024, 17:57:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफरीदी का क्रिकेट से संन्यास, पढ़ें- बूम-बूम के कुछ शानदार रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2017 12:32PM | Updated Date: Feb 20 2017 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • DSC_2368
  • DSC_2378
  • DSC_2385
  • DSC_2419-(1)
  • DSC_2421-(1)
  • DSC_2425-(1)
  • DSC_2426
  • DSC_2428
  • DSC_2429

कराची। पाकिस्तान के धुरंधर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बड़ा फैसला लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने 21 साल के करियर में अफरीदी ने कभी शानदार खेल दिखाया तो कभी विवादों को कारण सुर्खियों में रहे। इस धुआंधार ऑलराउंडर ने रविवार (19 फरवरी) को अपने 21 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया। वह अपने फैंस के बीच 'बूम-बूम अफरीदी' के नाम से लोकप्रिय है। 

टेस्‍ट-वनडे को पहले ही कह दिया था अलविदा 
अफरीदी ने टेस्‍ट और वनडे क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह दिया था। लेकिन टी-20 क्रिकेट खेल रहे थे और पिछले साल भारत में हुई वर्ल्‍ड टी-20 चैंपियनशिप में पाकिस्‍तान की कप्‍तानी भी की थी। इस टूर्नामेंट के बाद उन्‍होंने कप्‍तानी छोड़ दी थी लेकिन खेलते रहने की बात की थी।
 
अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने में लगे 17 साल
शाहिद अफरीदी ने 21 साल पहले 4 अक्टूबर 1996 को नैरौबी में अपने दूसरे वनडे मैच में ऐसी पारी खेली, जो कई सालों तक सबके लिए एक बड़ी लकीर बनी रही। जिसे छोटा करने में दुनिया भर के बल्लेबाजों को करीब 17 साल लग गए। अफरदी ने इस पारी में 11 छक्के जड़कर जयसूर्या के एक पारी मे सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी। 
 
अफरीदी की इस रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी की मदद से पाकिस्तान ने 371 रन का स्कोर बनाया था, जो उस समय वनडे का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इस मैच में पाक ने श्रीलंका को 82 रनों से मात दी थी। वह अपने पहले ही मैच में रिकॉर्ड बनाने के अलावा मैन ऑफ द मैच भी रहे थे।
अफरीदी का यह रिकॉर्ड 2014 में न्यूजीलैंड के सीजे एंडरसन ने तोड़ा, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 36 गेंदों में सेंचुरी जड़ी। हालांकि एंडरसन ज्यादा दिनों तक अपने इस रिकॉर्ड का जश्न नहीं मना सके, क्योंकि अगले ही साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में सेंचुरी बनाकर बाकी सबको पीछे छोड़ दिया। 
 
फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहते हैं अफरीदी 
अफरीदी ने इससे पहले संकेत दे दिए थे कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने कहा था कि वह अब फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहते हैं और दुनिया भर में लीग में खेलने का आनंद लेना चाहते हैं। 
 
ऐसा रहा अफरीदी का करियर
अफरीदी ने 27 टेस्‍ट में 1176 रन बनाए और 48 विकेट झटके। उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर 156 रन है। वहीं 398 वनडे में उन्‍होंने 8064 रन बनाए और 395 विकेट लिए। टी20 क्रिकेट में अफरीदी ने 1405 रन बनाए और 97 विकेट लिए। 
 
बूम-बूम के कुछ शानदार रिकॉर्ड...
1. अफरीदी ने वनडे करियर में 8064 रन बनाए है, इसके अलावा उनके नाम 395 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। अफरीदी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 8000 रन और 350 से ज्यादा विकेट लिया है। उनके रिकॉर्ड को तोड़ पाना नानुमकिन सा है। 
 
2. अफरीदी ने 1996 से 2015 तक 398 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 369 पारियां खेली और 27 बार नोट आउट रहे। अफरीदी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 124 रहा है। 
 
3. वनडे इंटरनेशनल में अफरीदी के नाम 351 छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड है। उनके अलावा किसी भी खिलाड़ी ने 300 का आंकड़ा नहीं छूआ है। वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 188 जड़े है। ऐसे में अफरीदी का ये रिकॉर्ड तोड़ पाना असंभव प्रतीत होता है। 
 
4. अफरीदी ने 2006 से 2016 तक 98 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेग स्पिनर अफरीदी ने 96 पारियों में 97 विकेट लिए।
 
5. शाहिद ने टीन ऐज में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में सेंचुरी बनाकर वनडे में सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रिकॉर्ड कायम किया था। शाहिद इस मैच में तीसरे नंबर पर पिंच-हिटर के तौर पर मैदान पर उतरे थे। उन्होंने इस पारी से श्रीलंका के धाकड़ ओपनर सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा था। जयसूर्या ने 48 गेंदों में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। इस कारनामे के दौरान शाहिद की उम्र 16 साल और 217 दिन थी।
 
6. 2014 एशिया कप में अफरीदी ने छह छक्कों की मदद से केवल 18 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। यह तीसरा मौका था, जब अफरीदी ने केवल 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। हालांकि वनडे में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड डिविलियर्स (16 गेंद) के नाम पर दर्ज है। 
 
7. अफरीदी के नाम दूरी के लिहाज से सबसे बड़ा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने जोहनिसबर्ग वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 मार्च 2013 को 48 गेंदों पर 88 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात छक्के जड़े जिनमें से एक 158 मीटर की दूरी तक गया। 
 
8. सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच जीतने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं शाहिद अफरीदी हैं। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 32 बार यह पुरस्कार मिल चुका है। हालांकि वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिहाज से वो इस लिस्ट में 5वें नंबर है। 
 
9. वनडे में 1000 से अधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर्स में शाहिद अफरीदी का स्ट्राइक रेट भी पाकिस्तान के किसी भी क्रिकेटर से कहीं अधिक है। अफरीदी ने 398 मैच में 117 की स्ट्राइक रेट के साथ 8064 रन बनाए हैं। दूर दूर तक दूसरा कोई पाकिस्तानी क्रिकेटर उनके आस पास भी नहीं है। 
 
10. कप्तान के रूप में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 में अफरीदी ने 22 विकेट लिए थे। यह किसी भी कप्तान के द्वारा किसी एक एकदिवसीय वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में लिया गया सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड है। 
 
11. वनडे क्रिकेट में अफरीदी के नाम दूसरा सबसे बेहतरीन बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड दर्ज है। 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 12 रन देकर देकर सात विकेट लिए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »