20 Apr 2024, 17:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चीन के राष्ट्रपति ने ली 'क्लीन' ओलंपिक की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 4:18PM | Updated Date: Jan 19 2017 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बींजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनंपिंग ने देश में होने वाले 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों को पर्यावरण, पारदर्शिता, शांति और स्थिरता के उद्देश्य के साथ कराने का भरोसा जताया है। राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति(आईओसी) के प्रमुख थामस बाक को शीतकालीन ओलंपिक खेलों को 'क्लीन और ग्रीन' कराने का भरोसा दिया है। 
 
बींजिंग और पास के शहर झांगजियाकोऊ को 2015 में शीतकालीन खेलों की मेजबानी का अधिकार प्राप्त हुआ था। चीन के अलावा कजाखिस्तान का अल्माटी शहर भी पहले इस होड़ में था। बींजिंग इससे पहले 2008 ओलंपिक खेलों की सफल मेजबानी कर चुका है। लेकिन इस बार 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों में देश में बढ़ते प्रदूषण, भ्रष्टाचार और चीन के मानवाधिकार हनन के मुद्दे उसकी छवि के लिये नुकसानदेह बने माने जा रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »