25 Apr 2024, 15:50:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया और बोपन्ना दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 5:31PM | Updated Date: Jan 18 2017 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने अपने अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत करते हुए आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

महिला युगल में सानिया और चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने ब्रिटेन की जैकलिन रे और एना स्मिथ को पहले दौर में 6-3, 6-1 से पराजित किया।

सानिया ने पिछली बार स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था और एक बार फिर से वह अपने उसी प्रदर्शन को यहां भी दोहराना चाहेंगी और खिताब की रक्षा करना चाहेंगी।     

पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कुवास की 15वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ब्राजील के थामस ब्लूची और अर्जेंटीना के मेक्सिमो गोंजालोस को 6-4,7-6 से हराया। अगले दौर में बोपन्ना-कुवास की जोड़ी का सामना आस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और ब्राडले मूसले से होगा। बोपन्ना ने गत माह ही चेन्नई ओपन का खिताब जीता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »