29 Mar 2024, 02:39:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने किया युवी से वादा, बोले- जब भी मौका मिलेगा लंबे छक्के लगाऊंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2017 11:41AM | Updated Date: Jan 12 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भले ही अपनी कप्तानी का आखिरी दांव हार गए हों, लेकिन उनके प्रशंसक बहुत खुश हैं। क्रिकेट का बड़े से बड़ा स्टार धोनी की तारीफों के पुल बांध रहा है, वहीं दूसरी ओर टीम में वापसी कर रहे युवराज सिंह ने माही का इंटरव्यू तक कर डाला। 
 
युवी ने धोनी के साथ इंटरव्यू का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है। इस इंटरव्यू से साफ हो जाता है कि युवी-धोनी का विवाद कभी रहा ही नहीं। वहीं इस वीडियो को देख युवी के पिता योगराज सिंह जरूर खफा हो गए होंगे क्योंकि अक्सर वह धोनी के खिलाफ बोलते रहे हैं।
 
अब पुराने धोनी को खुला छोड़ दें
भारत ए और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को हुए पहले अभ्यास मैच में धोनी ने नीली जर्सी में आखिरी बार कप्तानी की। मैच के बाद युवराज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वो और धोनी एक-दूसरे के गले में हाथ डाले बातें कर रहे हैं। कैप्शन में युवराज ने लिखा, वेलडन एमएस धोनी। आपकी कप्तानी में हमने 3 मेजर जीत और 2 वर्ल्ड कप हासिल किए, अब पुराने धोनी को खुला छोड़ दें। युवराज सिंह ने धोनी से तमाम सवाल पूछे। 
 
धोनी ने युवी के साथ अपने प्रशंसकों से वादा किया कि वे छक्के मारना जारी रखेंगे। धोनी ने कहा, जब भी उन्हें मौका मिलेगा तो वे लंबे-लंबे छक्के लगाएंगे। धोनी ने कहा, 10 वर्षों तक टीम इंडिया की कमान संभालनी बड़ी बात रही, जिसके लिए वह उन सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने उनके साथ खेला।
 
धोनी भाई आपने मुझे कई मौके दिए
इसके साथ ही धोनी ने युवराज सिंह की जमकर तारीफ की। धोनी ने कहा, एक ओवर में छह छक्के लगाना बड़ी बात है। वह भी मैंने उस पल को आपके साथ जिया। वहीं युवी ने भी धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया। युवी ने कहा, आपने देश को आईसीसी की तीन ट्रॉफियां दिलाई। इसके साथ ही टीम को टेस्ट में नंबर एक बनाया। युवी ने कहा, धोनी भाई आपने मुझे कई मौके दिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »