18 Apr 2024, 10:32:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा की ड्रेस को लेकर लोगो ने किए गंदे कमेंट्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2017 11:20AM | Updated Date: Jan 11 2017 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी के कपड़े पर उठा विवाद अभी ठंडा पड़ा नहीं था कि अब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को भी अपने कपड़े को लेकर भद्दे कमेंट्स का शिकार होना पड़ा है। सानिया ने फेसबुक पर भारतीय परिधान में एक फोटो शेयर की थी जिसके बाद से उन्हें लगातार भद्दे कमेंट्स और नसीहतें आ रही हैं।  
 
सानिया ने 27 दिसंबर को फेसबुक पर भारतीय परिधान में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सानिया लाल रंग का लहंगा पहने हुईं हैं। कोई उन्हें इस्लाम धर्म के अनुसार कपड़े पहनने की नसीहत दे रहा तो कोई उनके लिए अपशब्द बोल रहा है। हनीफ खान नाम के एक शख्स ने ट्वीट किया, कभी बिकनी पहनकर भी दिखाओ ताकि जिनको तुम दिखाना चाहती हो और भी खुश हो सकें। अल्फी खान ने लिखा, आपका सब अच्छा लगता है पर छोटा परिवार नहीं...मेरी बहन। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »