29 Mar 2024, 07:24:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्रॉफी का फायनल मुकाबला, 228 रन पर सिमटी मुंबई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 8:03PM | Updated Date: Jan 11 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। करीब पचास साल बाद इंदौर में पहली बार रणजी ट्रॉफी का फायनल मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम 228 रन पर सिमट गई। मुंबई के लिए 17 साल के पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर गुजरात ने बगैर कोई विकेट गंवाए दो रन बना लिए है। 

रणजी ट्रॉफी का फायनल मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर इस पांच दिवसीय मुकाबले की शुरूआत मंगलवार से हुई। जहाँ मुंबई और गुजरात के खिलाफ इस खिताबी भिंड़त के लिए मैदान पर उतरे। गुजरात टीम के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, और मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन मुंबई की पहली पारी 228 रनों पर समेट दी..मुंबई के लिए 17 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 71 रनों की पारी खेली। उन्होंने 93 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके लगाए।
 
एक समय मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 97 रन था लेकिन इसके बाद मुंबई की पारी जो लड़खड़ाई कि पूरी टीम 228 रनों पर सिमट गई। मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 57 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। कप्तान आदित्य तारे भी सिर्फ 4 रन बना सके। गुजरात की ओर से अनुभवी गेंदबाज आरपी सिंह ने और गजा ने 2-2 विकेट झटके। 
 
पहले दिन की समाप्ति तक गुजरात ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 2 रन बना लिए थे। गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियंक पांचाल और समित गोहल क्रीज पर बने हुए है। खराब स्थिति के बावजूद यदि मुंबई ये फाइनल मैच जीतती है तो यह उसका 42वां रणजी खिताब होगा। जबकि गुजरात के पास पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनकर इतिहास रचने का मौका है। 
 
इंदौर में रंजी ट्रॉफी फायनल मैच 00 होल्कर स्टेडियम पर मुकाबला 00 मुंबई - गुजरात की टीम आमने सामने 00 गुजरात ने जीता टॉस 00 मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया 00 228 रन पर सिमटी मुंबई 00 पृथ्वी शॉ ने बनाए सर्वाधिक 71 रन 00 आरपी सिंह  और गजा ने 2-2 विकेट झटके 00 पहले दिन का खेल समाप्त 00 गुजरात ने बिना कोई विकेट खोए बनाए 2 रन 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »