मुंबई। सैम बिलिंग्स और जेसन रॉय की शानदार हाफ सेन्चुरी की मदद से इंग्लैंड इलेवन की टीम ने पहले प्रैक्टिस मैच में भारत ए को 3 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड को पहला झटका 15वें ओवर में लगा, जब कुलदीप यादव की बॉल पर एलेक्स हेल्स (40) संजू सैमसन को कैच दे बैठे। दूसरा झटका भी कुलदीप ने 17वें ओवर में दिया।
जब उन्होंने फिफ्टी लगाकर खेल रहे जेसन रॉय (62) को मोहित शर्मा के हाथों कैच करा दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। कप्तान धोनी ने आक्रामक पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर नाबाद रहें। धोनी ने आखिरी ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बटोरे। इस दौरान पूरा मैदान धोनी-धोनी के नारे से गूंज गया।
इंडिया ए की ओर से अंबाती रायडू ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 97 बॉल पर अपने 100* रन पूरे किए। इसके बाद वे रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले रायडू ने 58 बॉल पर अपने 50 रन पूरे किए थे। ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह आखिरी मौका है जब धोनी भारत के लिए कप्तानी कर रहे हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते ही धोनी ने टी-20 और वनडे की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली कप्तान होंगे। हालांकि, धोनी बतौर विकेटकीपर टीम में मौजूद रहेंगे।