19 Apr 2024, 18:21:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यू ईयर पार्टी के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए क्रिस गेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2017 3:13PM | Updated Date: Jan 9 2017 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस गेल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी खुद क्रिस गेल ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह बेड पर लेट हुए नजर आ रहे हैं। गेल के हाथ में ग्लूकोज की एक बॉटल लगी हुई है। हालांकि हॉस्पिटल में भी गेल मस्ती के मूड में ही दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है, 'लॉन्ग लिव द किंग'।
 
गेल की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही टीम इंडिया के पूर्व बल्‍लेबाज वीरेन्द्र सहवाग से भी रहा नहीं गया। उन्होंने ट्वीट के जरिए क्रिस गेल की तबीयत के बारे में पूछा। उन्होंने लिखा है 'जल्दी ठीक दो जाओ यूनिवर्स बॉस। यह किंग जरूर ज्यादा दिन तक जिएगा मगर हुआ क्या है।' इस पर क्रिस ने जवाब दिया, 'मैं तुम्हें बाद में बताऊंगा। शुक्रिया।'
 
हाल ही में गेल ने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से न्यू ईयर पार्टी और कार्निवाल की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी जिसमे गेल काफी खुश और मस्ती करते नजर आ रहे थे। अब अचानक से गेल के यूं हॉस्पिटल में भर्ती होने से फैन्स चिंतित हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »