19 Apr 2024, 21:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो से बेहतर फुटबॉलर हैं लियोनेल मैसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 1:57PM | Updated Date: Dec 30 2016 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। इस समय के दो महान फुटबॉलरों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मैसी के बीच तुलना नई बात नहीं है। इस मामले में विशेषज्ञों में मतभेद भी हैं। कभी कोई फुटबॉलर मैसी को महान बताता है तो कोई रोनाल्डो को। अब बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी राफिन्हा का कहना है कि भले ही इस साल बैलन डी’ओर पुरस्कार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता हो, लेकिन अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मैसी उनकी नजरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।
 
पुर्तगाल के खिलाड़ी रोनाल्डो ने इस साल चौथी बार बैलन डी'ओर खिताब जीता, वहीं मैसी पांच बार इस पुरस्कार को जीत चुके हैं।  बार्सिलोना के 23 वर्षीय खिलाड़ी राफिन्हा ने कहा कि वर्तमान में मैसी शीर्ष स्तर के खिलाड़ी होने के योग्य हैं।
 
 उन्होंने कहा, मेरे लिए मैसी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही राफिन्हा ने बार्सिलोना के कोच लुईस एनरिक के प्रति अपना समर्थन जाहिर करते हुए कहा, हम उन पर बहुत विश्वास करते हैं और इसलिए शांत हैं। लुईस ने अभी तक 2016-17 के बाद बार्सिलोना क्लब में अपने भविष्य को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »