19 Apr 2024, 09:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेघायल करेगा 2022 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 3:37PM | Updated Date: Dec 28 2016 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिलांग। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए मेघालय की बोली स्वीकार कर ली है। इस दौड़ में मेघालय के साथ आंध्र प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ भी थे। मेघालय राज्य ओलंपिक संघ (एमएसओए) के अध्यक्ष जॉन एफ खारसिंग ने बताया कि कल चेन्नई में (आईओए) की बैठक में मेघायल को 2022 की राष्ट्रीय खेलों की मेजबनी की मंजूरी मिली। 
 
उन्होंने कहा- आईओए ने हमारी बोली स्वीकार कर मेघालय को 2022 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का जिम्मा सौपा है। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में शिलांग और गुवाहाटी ने दक्षिण एशियाई खेलों का सफल आयोजन किया था जिसके बाद मेघालय को यह सम्मान मिल रहा है। 2022 में मेघालय को राज्य का दर्जा हासिल होने के 50 वर्ष पूरे करने पर राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी राज्य के लिए उचित सम्मान होगा। 
 
खारसिंग ने कहा- दक्षिण एशियाई खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी के बाद हम राष्ट्रीय खेलों के लिए बोली लगाने के लिए प्रतिबद्ध और तैयार थे। दक्षिण एशियाई खेलों की सफलता के कारण आईओए हमारी बोली के साथ सहज था। मेघालय भी खेल के लिए बोली राशि के रूप में 5 करोड़ रूपए का वादा किया था। 
 
मणिपुर (1999) और असम (2007) के बाद राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला मेघालय पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य बनेगा। अगले वर्ष 17 नवंबर से 28 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गोवा करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »