23 Apr 2024, 15:31:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 3-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2016 12:23PM | Updated Date: Dec 20 2016 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। भारत ने चौथे महिला अंडर-18 एशिया कप के आखिरी पूल मैच में मलेशिया को 3-1 से हराकर अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक तीन गोल मलेशिया के खिलाफ दागे। पहले हॉफ में मनप्रीत कौर ने 17वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर के जरिए गोलकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद हॉफ टाइम तक भारत ने 1-0 की बढ़त को बनाए रखा।

भारत ने दूसरे हॉफ में भी लय बरकरार रखी और मलेशिया को जमकर टक्कर दी। भारत को दूसरे हॉफ के 39वें मिनट में एक और पेनॉल्टी कॉर्नर मिला, जिसे पूनम ने गोल में बदलने में थोड़ी भी गलती नहीं की। मलेशिया की तरफ से नुरामिराह शकीराह ने 40वें मिनट में गोल कर स्कोर को 2-1 से पहुंचा दिया। इसके बाद 46वें मिनट में भारत की लालरेमसियामी ने गोलकर भारत को 3-1 से बढ़त दिला दी और अंतत: यह बढ़त कायम रही। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »