19 Apr 2024, 03:53:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्वनाथन आनंद ने कारूआना से खेला ड्रॉ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2016 2:23PM | Updated Date: Dec 11 2016 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने लंदन शतरंज क्लासिक के पहले दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के फेबियानो कारूआना से ड्रॉ खेला। अमेरिका के वेसले सो ने हमवतन हिकारू नकामूरा को हराया, जबकि रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक ने बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव को मात दी।
 
आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ने इंग्लैंड के माइकल एडम्स को हराया, जबकि नीदरलैंड्स के अनीश गिरी ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव को मात दी। आरोनियन, वेसले और क्रामनिक दस खिलाड़ियों के राउंड रोबिन टूर्नामेंट में एकल बढ़त पर हैं जबकि आनंद, गिरी, वाचियेर लाग्रेव और कारूआना आधा अंक पीछे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »