20 Apr 2024, 17:19:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे दिन का खेल समाप्त, मुरली विजय-चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2016 10:07AM | Updated Date: Dec 9 2016 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 70 और चेतेश्वर पुजारा 47 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। विजय ने करियर की 15वीं हाफ सेंचुरी लगाई। इंग्लैंड की पहली पारी 400 रनों पर सिमटी थी। वहीं भारतीय टीम 254 रन पीछे है। 
 
टीम इंडिया के सालमी बल्लेबाज केएल राहुल ने फिर निराश किया। वो सिर्फ 24 रन ही बना सके। राहुल और विजय के बीच पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई। राहुल को इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोईन अली ने पवेलियन की राह दिखाई। 
 
इंग्लैंड की तरफ से कीटन जेनिंग्स 112, मोईन अली 50 और जोस बटलर ने 76 रनों की पारी खेली। खेल के दूसरे दिन बटलर और जैक बॉल के बीच नौवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटके। इसके अलवा रवींद्र जडेजा को चार विकेट मिले। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »