24 Apr 2024, 10:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत को मिला नया युवी- इस बल्‍लेबाज ने जड़े 6 गेंदों पर 6 छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 11:02AM | Updated Date: Dec 2 2016 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बाएं हाथ के बल्लेबाज सागर मिश्रा ने बुधवार को टाइम्स शील्ड बी डिविजन टूर्नामेंट में वेस्टर्न रेलवे की ओर से खेलते हुए आरसीएफ के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के उड़ाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सागर ने ऑफ स्पिनर तुषार कुमारे को छह छक्कों के लिए अपना शिकार बनाया। सागर ने कुल 46 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली। 
 
सागर ने मुश्किल भरे हालात में आक्रामक तेवर अपना आरसीएफ के होश उड़ा दिए। तुषार के ओवर में जब उन्होंने लगातार 5वां छक्का उड़ाया, तो उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इस वजह से उन्हें मैदान पर ही लेटना पड़ा। हालांकि इससे उनके इरादे कमजोर नहीं पड़े और उन्होंने छठी गेंद को मिडविकेट क्षेत्र में बाउंड्री से बाहर भेजकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा दिया। हालांकि सागर को शतक नहीं बना पाने का अफसोस है।
 
सागर ने कहा, यह सपना सच होने जैसा है। जब युवराज ने 9 साल पहले स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे, उसे मैंने टीवी पर देखा था। तब मैंने नहीं सोचा था कि मैं भी कभी ऐसा कर पाऊंगा। हालांकि, युवराज ने यह कारनामा इंटरनेशनल क्रिकेट में किया था और इस स्तर पर वह ऐसा करने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं। युवी के अलावा रवि शास्त्री भी यह कारनामा कर चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »