19 Apr 2024, 07:51:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 1:59PM | Updated Date: Nov 27 2016 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड ने टिम साउथी और नील वेगनर की दमदार गेंदबाजी से मेहमान पाकिस्तान को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दिन का खेल समाप्त होने तक उसकी पहली पारी में 76 रन के मामूली स्कोर पर पांच झटके दे दिए। वर्षा प्रभावित रहे पहले दिन मात्र 21 ओवर का खेल हो सका था, लेकिन दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड काफी आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरी और चायकाल के बाद उसकी पहली पारी 83.4 ओवर में 271 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही और दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 29 ओवर में 76 रन जोड़कर अपने 5 विकेट गंवा दिए।
 
सेडोन पार्क में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्टंप के समय बाबर आजम 34 और सरफराज अहमद 9 रन बनाकर क्रीज पर थे।  पाक टीम अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 195 रन पीछे है और उसके पास अब पांच विकेट ही बचे हैं। पाकिस्तान को सबसे ज्यादा परेशान तेज गेंदबाज साउथी ने किया।
 
उन्होंने 11 ओवर में 26 रन पर अस्लम (5), कप्तान अजहर अली (1) और यूनुस खान (2) के  तीन अहम विकेट सस्ते में निकाले। वेगनर ने 5 ओवर में 15 रन पर मेहमान टीम को दो झटके दिए। उन्होंने असद शफीक (23) और मोहम्मद रिजवान (0) को आउट किया। न्यूजी लैंड के लिए ओपनर जीत रावल ने 55 रनों की पारी खेली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »