28 Mar 2024, 14:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरा टेस्‍ट- भारतीय गेंदबाजों ने मोहाली में इंग्लैंड को हिलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2016 6:49PM | Updated Date: Nov 26 2016 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। आॅफ स्पिनर जयंत यादव, लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज उमेश यादव की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को बुरी तरह झकझोर दिया। इंग्लैंड ने आठ विकेट खोकर 268 रन बनाये। 
         
भारतीय स्पिनरों ने इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सुबह सत्र में 92 रन पर चार विकेट चटकाकर सिरे से गलत साबित कर दिया। इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो (89) के दम पर दूसरे सत्र में सिर्फ एक विकेट गंवाया और चायकाल तक अपने स्कोर को पांच विकेट पर 205 रन पहुंचा दिया। बेयरस्टो ने 177 गेंदों की पारी में छह चौके लगाये।
         
भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम सत्र में इंग्लैंड के तीन विकेट और चटकाये और दिन की समाप्ति तक अपना पलड़ा भारी कर लिया। अंतिम सत्र में गिरे तीनों विकेट जडेजा ,जयंत और यादव ने झटके। अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे हरियाणा के जयंत ने जो रूट (15) और बेयरस्टो(89) को निपटाया जबकि जडेजा ने बेन स्टोक्स(29) और जोस बटलर(43) के विकेट लिये। यादव ने ओपनर हसीब हमीद(नौ) और क्रिस वोक्स(25) को पवेलियन भेजा।
           
आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान एवं ओपनर एलेस्टेयर कुक(27) को आउट किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मोइन अली(16) का विकेट लिया। यादव ने पहले दिन स्टम्प्स से पहले वोक्स को बोल्ड कर मेहमान टीम को गहरे संकट में डाल दिया। स्टम्प्स के समय आदिल राशिद चार और गैरेथ बैटी खाता खोले बिना क्रीज पर थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »