20 Apr 2024, 18:53:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गगनजीत भुल्लर ने जीता इंडोनेशिया ओपन खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2016 3:01PM | Updated Date: Nov 22 2016 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने सोमवार को चार अंडर पार 48 का कार्ड खेलकर कॅरियर में दूसरी बार तीन लाख डॉलर की इनामी राशि वाला इंडोनेशिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट खिताब अपने नाम कर लिया। अनुभवी गोल्फर भुल्लर ने वर्ष 2013 में भी इंडोनेशिया ओपन खिताब अपने नाम किया था।

भुल्लर ने सातवीं बार एशियन टूर खिताब जीता है। यह उनका इस सत्र में दूसरा खिताब भी है। पोनडोक इन्दाह गोल्फ कोर्स में हुए टूर्नामेंट में भुल्लर ने आखिर में चार अंडर पार 78 का कार्ड खेला और कुल 16 अंडर पार 272 के स्कोर के साथ खिताब जीता।

भुल्लर ने अपने तीन शेष होल पर खेल पूरा किया, क्योंकि बारिश के कारण रविवार को खेल रद्द करना पड़ा था। अन्य भारतीय गोल्फर और दो बार के एशियन टूर नंबर वन जीव मिल्खा सिंह संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

यह मिल्खा का 2012 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह 17वें होल पर बोगी खेल बैठे, लेकिन फिर 72 का कार्ड खेल उन्होंने संयुक्त दूसरा स्थान खेला। भुल्लर पांचवें गोल्फर हैं, जिन्होंने दो बार इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »