24 Apr 2024, 09:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ICC वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे नंबर पर, एबी से पीछे विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 10:55AM | Updated Date: Sep 25 2016 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से 50 ओवर के प्रारूप में नहीं खेलने के बावजूद शुक्रवार को जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज है। बल्लेबाजी सूची में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया (124) और न्यूजीलैंड (113) के बाद 110 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। 
 
कोहली 813 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई एबी डिविलियर्स से पीछे हैं। वह बल्लेबाजी सूची में दक्षिण अफ्रीका के ही एक अन्य अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला से एक पायदान ऊपर हैं। कोहली के अलावा रोहित शर्मा (7वें) और शिखर धवन (8वें) बल्लेबाजी सूची में शीर्ष दस में शामिल अन्य भारतीय हैं। 
 
चौथी रैंकिंग की दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका है, क्योंकि वह 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक नंबर एक रैंकिंग की विश्व चैंपियन आॅस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जहां अपना स्थान मजबूत करना चाहेंगे तो बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान की निगाहें अपनी रैंकिंग में सुधार करने पर लगी होंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »