29 Mar 2024, 12:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शुरुआती मैच में भारत को बांग्लादेश से मिली हार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2016 9:54AM | Updated Date: Sep 25 2016 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। भारत को अंडर-18 एशिया कप हॉकी के शुरुआती मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश से 4-5 से पराजय का मुंह देखना पड़ा। मेजबान ने भारतीय टीम को रक्षात्मक होने के लिए बाध्य करते हुए पहला पेनॉल्टी कॉर्नर तीसरे ही मिनट में हासिल कर लिया और भारतीय गोलकीपर पंकज कुमार राजक ने अच्छा बचाव करते हुए बांग्लादेश को बढ़त बनाने से रोक दिया।
 
बांग्लादेश ने दबाव बनाते हुए 15वें मिनट में अशरफुल इस्लाम के पेनॉल्टी कॉर्नर के जरिए बढ़त बनाई। 21वें मिनट में भारतीय टीम ने पेनॉल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिस पर धरमिंदर सिंह ने गोल कर टीम को 1-1 से बराबर कर दिया। पांच मिनट बाद भारत ने इबुंगो सिंह कोनजेंगबम के शानदार जवाबी हमले पर बढ़त 2- 1 कर ली।  मेजबानों ने घरेलू दर्शकों से मिल रहे उत्साह से फायदा उठाया और इस्लाम की ड्रैगफ्लिक से किए गए गोल ने उन्हें 2-2 से बराबरी पर ला दिया। बांग्लादेश ने 38वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर से 3- 2 से बढ़त बनाई।
 
यह गोल भी इस्लाम ने ही किया। भारत ने हार्दिक सिंह के गोल से स्कोर 3-3 से बराबर तो किया, लेकिन बांग्लादेश ने मैच का पहला मैदानी गोल करते हुए 4-3 से बढ़त बना ली। भारत ने दिलप्रीत सिंह के 53वें मिनट में किए गए गोल से 4-4 से बराबरी हासिल की। इस्लाम ने ही बांग्लादेश के लिए चौथा गोल कर बढ़त बनाई और टीम ने जीत दर्ज की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »