28 Mar 2024, 16:48:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने रचा इतिहास- तोड़ा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 2:24PM | Updated Date: Aug 28 2016 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के खिलाफ शनिवार को अमेरिकी धरती पर हुए पहले इंटरनेशनल टी-20 मैच में टॉस के लिए उतरते ही टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने नया इतिहास रच दिया है। 73 दिनों के आराम के बाद मैदान पर वापस आए धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैच में कप्तानी करने वाले कप्तान बन गए हैं। 
 
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तान रिकी पोंटिंग के 324 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी ने 60 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली तो वनडे में 194 मुकाबलों में अब तक कप्तानी कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले जा रहे पहले टी-20 के साथ धोनी के नाम 71 टी-20 मैच में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। इस तरह धोनी अब 325 मैच में कप्तानी के साथ नंबर वन पर पहुंच गए हैं। 
 
फ्लोरिडा स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, कैरेबियाई टीम टी-20 में रोमांचक टीम है। हमारे सामने टेस्ट प्रारूप से निकलकर जल्द से जल्द इस छोटे प्रारूप को अपनाना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »