19 Apr 2024, 10:33:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'देश की बेटी' साक्षी से मिले सहवाग, वीरू ने पूरी की ये ख्वाहिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 11:09AM | Updated Date: Aug 28 2016 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में देश का नाम रोशन कर लौटी देश की बेटी साक्षी मलिक का देशभर में जोरदार स्वागत हुआद्य  लेकिन वतन वापस लौटने के बाद साक्षी ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी। 

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज रहे सहवाग ने साक्षी के ख्वाहिश को पूरा करने देर नहीं की और आज साक्षी के साथ उन्होंने मुलाकात की। मुलाकात के बाद सहवाग ने ट्वीट में लिखा, 'साक्षी मलिक से मुलाकात जबरदस्त रही। शुक्र है कि वो नहीं हुआ जिससे वह डर रहे थे। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि,'साक्षी ने उनके साथ कुश्ती नहीं की और इसलिए मैंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपने देश का मान बढ़ाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »