24 Apr 2024, 08:11:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टेस्‍ट- दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट पर 283

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2016 10:37AM | Updated Date: Aug 28 2016 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंचुरियन। शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों के अर्धशतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 283 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की। सलामी बल्लेबाजों स्टीफन कुक (56) और क्विंटन डिकॉक (82) ने पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की।
 
इसके बाद हाशिम अमला (58) और जेपी डुमिनी (नाबाद 67) ने भी तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़े जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंचने में सफल रही। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस 13 रन बनाकर डुमिनी का साथ निभा रहे थे। डिकॉक ने 114 गेंद का सामना करते हुए 82 रन बनाए, लेकिन वह नील वैगनर की गेंद पर बल्ला छुआकर फाइन लेग बाउंड्री पर खड़े ट्रेंट बोल्ट को कैच दे बैठे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »