25 Apr 2024, 21:45:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बिंद्रा ने पांच जूनियर निशानेबाजों को एयर राइफल्स दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 4:00PM | Updated Date: Apr 25 2015 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के इकलौते स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने पांच प्रतिभाशाली युवा भारतीय निशानेबाजों को जर्मनी में बनी अपनी वाल्थर राइफल्स दीं।
    
जम्मू कश्मीर के अरूण शर्मा (21), हरियाणा के प्रशांत तंवर (19), कर्नाटक के निखिल बी (16) और उत्तर प्रदेश के सत्यम चौहान (20) और गजेंद्र राय (16) को ये राइफलें मिली।  
     
इन्हें अभिनव बिंद्रा और गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन के निशानेबाजी विकास कार्यक्रम के तहत चुना गया था। इसके तहत इन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और ओलंपियन बिंद्रा तथा सुमा शिरूर इनके मेंटर होंगे। निशानेबाजों का चयन 300 से अधिक आवेदकों में से किया गया। चयन प्रक्रिया पर खुद बिंद्रा की पैनी नजरें थी।

उन्होंने कहा भारतीय निशानेबाज काफी प्रतिभाशाली हैं और हर स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पांचों निशानेबाजों ने सीमित संसाधनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर दिखाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »