19 Apr 2024, 15:49:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आनंद ने ज्यूरिख चैलेंजर के पहले दौर में अरोनियन को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2016 2:04PM | Updated Date: Feb 14 2016 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्यूरिख। भारत के पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने जोरदार वापसी करते हुए यहां ज्यूरिख शतरंज चैलेंजर के पहले दौर में आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को हराया। आनंद पहली 15 चाल के बाद ही मजबूत स्थिति में पहुंच गए थे और उन्होंने इस स्थिति को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

दिन की दो अन्य बाजियां बराबरी पर छूटी। एलेक्सी शिरोव ने रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक को बराबरी पर रोका जबकि हिकारू नाकामूरा और नीदरलैंड के अनीष गिरी की बाजी भी ड्रॉ रही। टूर्नामेंट में चार दौर और खेले जाने हैं। आनंद को अगले दौर में गिरी का सामना करना है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »