29 Mar 2024, 00:26:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्यास पर बोले धोनी, हमें क्यों जबरन खेल से बाहर करना चाहते हो?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2016 12:08PM | Updated Date: Feb 13 2016 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। टी-20 और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह ने धोनी ने शुक्रवार को टी-20 फार्मेट से अपने संन्यास की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया और पूछा, आखिर हमें क्यों जबरन खेल से बाहर करना चाहते हो?

श्रीलंका को टी 20 श्रृंखला के दूसरे मैच में 69 रनों के भारी अंतर से पीटकर श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर लाने के बाद मीडिया से मुखातिब भारतीय कप्तान ने मीडिया से यह बात कही।
  
धोनी से जब पूछा गया कि क्या उनका अपने गृह मैदान पर यह आखिरी टी 20 मैच हो सकता है, उन्होंने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया और पलटकर पूछा, हमें आप क्यों जबरन खेल से बाहर करना चाहते हो?

उन्होंने पूछा कि जब वह अभी इस फार्मेट में अच्छा खेल रहे हैं तो उनसे यह सवाल क्यों पूछा जा रहा है। आखिर जबरन उन्हें खेल से कुछ लोग क्यों बाहर करना चाहते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »