20 Apr 2024, 13:35:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तेंदुलकर वायुसेना की 83वीं वर्षगांठ के समारोह में पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 6:11PM | Updated Date: Oct 8 2015 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर और भारतीय वायुसेना के मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर आज यहां बल की 83 वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मास्टर ब्लास्टर भारतीय वायुसेना में मानद ग्रुप कैप्टन बनाए जाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
     
पत्रकारों से संक्षिप्त संवाद के दौरान तेंदुलकर ने कहा कि वह अपने साथ बेटे को लाना चाहते थे लेकिन नहीं ला पाए। उनके बेटे को वायुसेना पसंद है। उन्होंने निकट भविष्य में सुखोई जंगी जेट उड़ाने की संभावना से इनकार किया।
     
इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने ट्वीट किया वायुसेना के समर्पण से गौरवान्वित महसूस करता हूं। वायुसेना दिवस के मौके पर उनमें से हरेक को उनके समर्पपण और कई बलिदानों को लेकर धन्यवाद।

वायुसेना की वर्दी में तेंदुलकर ने यहां शानदार एयशो देखा जहां विमानों ने आसमान में अपने करतब दिखाए। उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस समारोह के वीडियो भी डाले।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »