28 Mar 2024, 17:23:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन को आउट करने वाला पाक क्रिकेटर अब चला रहा टैक्सी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2015 12:46PM | Updated Date: Sep 1 2015 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। सकलैन मुश्ताक की वजह से लंबे समय बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में जगह बना पाने वाले पाक के पूर्व ऑफ स्पिनर अरशद खान तो आपको याद ही होंगे।


वहीं, अरशद खान जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 2006 में शानदार बॉलिंग से अपनी अलग पहचान बनाई थी और पहले ही मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विकेट लिया था। 


उन्होंने बढ़ती उम्र की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लोगो का मानना था कि वे क्रिकेट से कहीं न कही जुड़े होंगे, लेकिन अब जो खबर आई है, वह बेहद ही चौंकाने वाली है।


दरअसल, पूर्व पाक क्रिकेटर अरशद खान अब अपनी खस्ताहाल जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए उबर कैब चलाते हैं। इसकी जानकारी गणेश बिरले नाम के एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट के जरिए मिली। बिरले ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा- अरशद अब ऑस्ट्रेलिया में कैब चलाते हैं।
गणेश ने आगे लिखा सिडनी जाने के दौरान जो कैब मिली, उसके ड्राइवर का नाम अरशद था। चूंकि दोनों के बीच भारत का कनेक्‍शन निकला और बातों का दौर शुरू हो गया।


गणेश को बातों-बातों में पता चला कि वो वही अरशद है, जो पाकिस्तान और इंडियन सुपर लीग (आईसीएल) में हैदराबाद टीम के लिए खेल चुके हैं। यह जानकर गणेश हैरान रह गए।


गणेश की माने तो अरशद बातों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन साथ ही वह अपना भारत से अपने संबंध का उल्लेख करते जा रहे थे। अरशद ने बताया कि वे पाकिस्तानी भले है, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय से रहे हैं और उबर कैब चला रहा हूं।


बता दें कि पाक क्रिकेटर अरशद ने अपना आखिरी टेस्ट मैच और एकदिवसीय मैच भारत के खिलाफ ही खेला था। उन्होंने 56 वनडे में 32 विकेट लिए थे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »