19 Apr 2024, 05:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मनोज एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2015 8:08PM | Updated Date: Aug 31 2015 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकाक। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (64 किग्रा) ने आज यहां एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि बाकी दो भारतीय मुक्केबाज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे।
     

मनोज ने नेपाल के दीपक श्रेष्ठ को 3-0 से हराया जबकि एक अन्य भारतीय मुक्केबाज मदन लाल :52 किग्रा: ने इराक के मुर्ताधा अल सुदानी को इसी अंतर से शिकस्त दी।
     

कुलदीप सिंह (81 किग्रा) ने भी चीन के ओलिन झैंग को 3-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। भारत के लिए सबसे पहले मदन रिंग में उतरे जिन्होंने अपने दमदार मुक्कों की बदौलत अल सुदानी को 3-0 से हराकर अच्छी शुरूआत की। मदन और अल सुदानी के बीच मुकाबले में हालांकि जोश की कमी दिखी। भारतीय मुक्केबाज ने तीनों दौर में अपने प्रतिद्वंद्वी के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाते हुए जीत दर्ज की।
     

पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मदन को अगले दौर में दूसरे वरीय उज्बेकिस्तान के शाखोबिदीन जोइरोव से भिड़ना है। जोइरोव ने प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के रयोमई तनाका को 3-0 से शिकस्त दी। दूसरी तरफ दो बार के कांस्य पदक विजेता मनोज को अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज ने बाउट में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और अपने बायें हुक और अपरकट की बदौलत अंक जुटाए। दीपक अधिकांश समय भारतीय मुक्केबाज के प्रहार से बचते हुए नजर आए और बामुश्किल मनोज पर कुछ वार कर पाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »