28 Mar 2024, 14:45:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत में हिस्‍सा लेंगे पाकिस्तान के पहलवान, चीन को नहीं मिला वीजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 5:17PM | Updated Date: Feb 17 2020 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पहलवानों को 18 से 23 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव कुश्ती हाल में होने वाली एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वीजा मिल गया है और वे मंगलवार को वाघा बॉर्डर के जरिये भारत पहुंचेंगे जबकि चीन के 40 सदस्यीय दल को उनके देश में फैले खतरनाक कोरोना वायरस के चलते वीजा नहीं दिया गया है। 
 
चीन के पहलवान इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पाकिस्तान का चार पहलवानों सहित छह सदस्यीय दल प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेगा। भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने यह पुष्टि की है। तोमर ने बताया कि चीन में फैला कोरोना वायरस इस समय वैश्विक समस्या बन चुका है और दुनिया का कोई भी देश चीनी नागरिकों को अपने यहां उतरने की अनुमति नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल भारत के सामने समस्या नहीं है और हमारी पहली प्राथमिकता खिलाड़ियों का स्वास्थ्य देखना है।  
 
चीन में कोरोना वायरस फैलने के कारण अब तक 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 70 हजार लोग इस खतरनाक वायरस से प्रभावित हैं। भारत ने चीन से अपने लोगों को बुला लिया है। भारतीय अधिकारियों ने चीनी दल को कोरोना वायरस के चलते वीजा देने से इंकार दिया है हालांकि चीन ने यह आश्वासन दिया था कि भारत जाने वाले उसके सभी पहलवान और अन्य सभी स्टाफ का पूरा टेस्ट किया गया है और सभी कोरोना वायरस से मुक्त है। लेकिन सरकार ने खिलाड़ियों को स्वस्थ माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से चीनी पहलवानों को वीजा नहीं दिया है।  
 
तोमर ने कहा कि अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) को भी इस बात से परेशानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह अब वैश्विक मामला बन चूका है। हालांकि यह देखना होगा कि भारत के चीनी पहलवानों को वीजा देने से इंकार करने पर आईओसी और कुश्ती की विश्व संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग क्या कदम उठाते है और भविष्य में भारत को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी से प्रतिबंधित करते है या नहीं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »