29 Mar 2024, 19:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा कैडेट राष्ट्रीय कुश्ती के तीनों वर्गों में बना चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 7:21PM | Updated Date: Jan 28 2020 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। देश में कुश्ती के सबसे ताकतवर राज्य हरियाणा ने यहां आयोजित कैडेट राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल तथा महिला वर्ग तीनों में टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। ग्रीको रोमन ने हरियाणा ने 190 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया जबकि दिल्ली 181 अंकों के साथ दूसरे और पंजाब 104 अंकों के साथ  तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में हरियाणा 215 अंकों के साथ पहले, महाराष्ट्र 173 अंकों के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश 119 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। फ्रीस्टाइल में हरियाणा 210 अंकों के साथ पहले, दिल्ली 170 अंकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 138 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अगली प्रतियोगिता जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप होगी जिसका आयोजन 4 से 6 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के मंडी में होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »