28 Mar 2024, 20:41:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ पंत को बार-बार फोन करके परेशान कर रही थी ये अभिनेत्री, इस कारण...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 11:03AM | Updated Date: Jan 25 2020 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऋषभ पंत वर्तमान में ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं। कुछ ही समय पहले ऋषभ पंत और ईशा नेगी नए साल के मौके पर विदेश घूमने गए थे। आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जो ऋषभ पंत को बार-बार फोन करके परेशान कर रही थी।
 
लेकिन ऋषभ पंत ने उस अभिनेत्री का नंबर ही ब्लॉक कर दिया। आप इस अभिनेत्री का नाम जानकर काफी ज्यादा हैरान रह जाएंगे। चलिए जानते हैं उसके बारे में ऋषभ पंत के करीबी ने ये खुलासा किया कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत को फोन करके परेशान कर रही थी। हालांकि पंत ने उनसे बात नहीं की, जब वो ज्यादा परेशान हो गए तो ऋषभ पंत ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। उर्वशी रौतेला के प्रवक्ता ने बताया कि ये बात बिल्कुल सही है।
 
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत ने आपसी सहमति से नंबर ब्लॉक करने का निर्णय लिया। ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के अफेयर की खबरें भी उड़ चुकी है। उर्वशी रौतेला ने जब हार्दिक पांड्या से दूरी बना ली थी, तो वे ऋषभ पंत के साथ डिनर करने गई थी। इसी के बाद इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थी। हालांकि ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »