28 Mar 2024, 14:16:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने कहा - मैं संन्यास नहीं लूंगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:02PM | Updated Date: Jan 24 2020 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तमाम अटकलों के बीच भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि वे अभी फुटबॉल से संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं। 35 साल के छेत्री ने कहा कि हालांकि उन्हें नहीं पता अभी और कितने मैच खेलेंगे। छेत्री ने कहा, "मै वास्तव में ऊर्जावान महसूस करता हूं। इसलिए मैं जितना संभव हो सकेगा, उतना खेलूंगा। लेकिन सच बात यह है कि मै अपने करियर की दूसरी तरफ हूं.. मैं नहीं जानता कि कितने हैं. लेकिन जितना मैं कर सकता हूं। उसमे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा।
 
छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सक्रिय खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी है। छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 72 गोल लगाए है। उनसे आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो है. रोनाल्डो ने 99 गोल दागे है। छेत्री ने कहा, "मैं इस उम्र में करियर की दूसरी तरफ हूं। मैंने पहले ही अपने देश के लिए 112 मैच खेल लिए है। मैं 250 मैच नहीं खेलना वाला हूं। इसका मतलब है कि मेरे पास अब ज्यादा मैच नहीं बचे हैं. मुझे नहीं पता कि मैं कब खेलना छोड़ने वाला हूं. लेकिन मुझे इस खेल से प्यार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »