16 Apr 2024, 21:26:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग का बड़ा बयान - पैसों के लिए टीम इंडिया की तारीफ करते हैं शोएब..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 11:51AM | Updated Date: Jan 24 2020 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्‍तान के दिग्‍गज खिलाड़ी शोएब अख्तर टि्वटर प आमने सामने आ गए। वीरेंद्र सहवाग ने शोएब अख्तर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पैसों के लिए टीम इंडिया की तारीफ करते हैं। सहवाग ने कहा- शोएब अख्तर हमारे अच्छे दोस्त बन गए हैं, क्योंकि उन्हें भारत से बिजनेस चाहिए।
 
इसीलिए वह भारतीय टीम की तारीफ करते हैं। अगर आप शोएब अख्तर के इंटरव्यू देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि वह भारत की शान में कई बातें कहते हैं। लेकिन अपने खेलने के दिनों में वह ऐसा नहीं करते थे।
 
शोएब अख्तर ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले वनडे मैच में मिली हार के बाद उन्होंने टीम इंडिया की आलोचना की थी। वीरेंद्र सहवाग भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर भड़क गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »