28 Mar 2024, 19:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला कबड्डी पूर्व खिलाड़ी ऊषा रानी से मारपीट, कोच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 11:56AM | Updated Date: Jan 23 2020 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली। भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व खिलाड़ी ऊषा रानी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में कोच बीसी रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अर्जुन अवार्डी कोच रमेश प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वॉरियर्स टीम के कोच हैं, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने पिछले सीजन में फाइनल में दबंग दिल्ली को हराकर खिताब जीता था। 31 वर्षीय ऊषा एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। 

कर्नाटक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हुई हैं और मंगलवार को वह श्रीकांतीरावा स्टेडियम में राष्ट्रीय कैम्प में भाग लेने के लिए पहुंची थीं। ऊषा के भाई नवीन ने कहा कि कोच रमेश इस समय कर्नाटक कबड्डी संघ के आयोजन सचिव हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कैम्प में कुछ बातों को लेकर कोच रमेश की ऊषा से बहस हो गई और उन्होंने कथित तौर पर ऊषा के साथ मारपीट की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »