29 Mar 2024, 14:54:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिविज शरण दूसरे दौर में, रोहन बोपन्ना बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 10:40PM | Updated Date: Jan 22 2020 10:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताक की जोड़ी बुधवार को पुरुष युगल का अपना मुकाबला जीत ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर पर पहुंच गए जबकि रोहन बपन्ना और यासूताका उचियामा की जोड़ी हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। शरण और सिताक की जोड़ी ने एक घंटे 28 मिनट तक चले इस मुकाबले में पुर्तगाल के पाब्लो कारेनो बुस्ता और स्पेन के जुआओ सौसा की जोड़ी को 6-4, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
 
शरण और सिताक की जोड़ी का अगला मुकाबला 10वीं वरीयता प्राप्त मैट पोविच ब्रूनो सोरेस और बेन मोलाचलान ल्यूक बेमब्रिज की जोड़ी से होगा। बोपन्ना और उनके जोड़ीदार जापान के उचियामा को पूर्व नंबर एक अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक की जोड़ी से एक घंटे 17 मिनट में 1-6, 6-3, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना अब मिश्रित युगल में भाग्य आजमाएंगे जहां हमवतन सानिया मिर्जा उनकी जोड़ीदार होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »