28 Mar 2024, 17:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राजस्थान रॉयल्स ने एक्सपो 2020 दुबई के साथ किया करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 1:09AM | Updated Date: Jan 22 2020 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम ने इण्डियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न के लिए एक्सपो 2020 दुबई के साथ प्रायोजन का ऐलान किया है। इस एक वर्षीय करार के तहत वर्ल्ड एक्सपो प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी के फ्रंट पर दिखाई देगा। एक्सपो 2020 का आयोजन 20 अक्टूबर 2020 से 10 अप्रैल 2021 के बीच होगा। यह अपने 169 वर्षों के इतिहास में पहला वर्ल्ड एक्स्पो है, जिसका आयोजन मध्यपूर्व, अफ्रीका और दक्षिण एशिया क्षेत्र में किया जाना है।
 
173 दिनों की अवधि के दौरान इसमें 192 देशों के हिस्सा लेने और 25 मिलियन आगंतुकों के आने की उम्मीद है। रणजीत बरथाकुर, एक्ज़क्टिव चेयरमैन, राजस्थान रॉयल्स ने कहा, ‘‘एक्स्पो 2020 के साथ प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में इस ऐतिहासिक करार की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। वर्ल्ड एक्सपो सबसे प्रत्याशित और आधुनिक कार्यक्रमों में से एक है। अरब में आयोजित होने वाले इस सबसे बड़े कार्यक्रम के साथ जुड़ते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है। हमें उम्मीद है कि आईपीएल के 13वें सीज़न में यह एसोसिएशन बेहद सफल होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »