29 Mar 2024, 04:06:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पृथ्वी ने जमाए धमाकेदार 150 रन, भारत 12 रन से जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:58PM | Updated Date: Jan 20 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिंकन। ओपनर पृथ्वी शॉ (150 रन) की धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ए ने मेजबान न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ रविवार को दूसरे एकदिवसीय अभ्यास मैच में 12 रन से जीत अपने नाम कर ली। पृथ्वी ने अपने इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टेस्ट टीम में वापिस जगह पाने के लिये भी दावा मजबूत कर दिया है। उन्होंने ओपनिंग में 100 गेंदों में 22 चौके और दो छक्कों की मदद से 150 रन की बढ़िया पारी खेली। वहीं छठे नंबर पर उतरे ऑलराउंडर विजय शंकर ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शंकर ने 41 गेंदों में छह चौकों की मदद से 58 रन बनाये। 
 
भारत ए टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 49.2 ओवर में 372 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में हालांकि कीवी टीम ने अच्छा संघर्ष  किया और निर्धारित 50 ओवर में वह छह विकेट पर 360 रन बना सकी। भारत की ओर से इशान पोरेल ने 59 रन पर दो विकेट और क्रुणाल पांड्या 57 रन पर दो विकेट लिये। 
 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड एकादश टीम के लिये जैक बॉएल ने 130 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 130 रन की बढ़िया पारी खेली। फिन एलेन ने 65 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 87 रन बनाये। कप्तान डेरिल मिशेल ने 41 रन और डेन क्लेवर ने नाबाद 44 रन बनाये।
भारतीय पारी में पृथ्वी और मयंक ने पहले विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। पृथ्वी को मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी मुकाबले में कंधे में चोट लग गयी थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुये 150 रन की पारी खेली।  भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 फरवरी को वेंिलगटन के बेसिन रिजर्व में पहला टेस्ट खेला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »