18 Apr 2024, 14:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका पारी से हार के कगार पर पोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:40AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पारी की हार के कगार पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर अपनी दूसरी पारी में छह विकेट मात्र 102 रन पर गंवा दिए हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिए अभी 188 रन बनाने हैं। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 209 रन बनाये थे
 
जबकि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी बेन स्टोक्स (120) और ओली पोप (नाबाद 135) के शतकों से नौ विकेट पर 499 रन बनाकर घोषित की थी। इंग्लैंड को 290 रन की भारी भरकम बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट मात्र 102 रन पर गिर चुके हैं। इंग्लैंड के कप्तान और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर जो रुट ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 19 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके हैं। मार्क वुड ने दो विकेट लिए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »