29 Mar 2024, 12:19:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तैराकी में मध्यप्रदेश को दो और कुश्ती में मिला एक कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:34AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज तैराकी में दो और कुश्ती में एक कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने अब तक 12 स्वर्ण, 10 रजत और 17 कांस्य सहित  कुल 39 पदक हासिल किए हैं। गुवाहाटी में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में आज बालिका के अंडर-21 कुश्ती मुकाबले में म. प्र. कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी नूपुर प्रजापत ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में एक कांस्य पदक जीता।
 
तैराकी में इंदौर के कृष्णा गड़क ने बालक अंडर-17 की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में 4.15 मि./से. का समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया, जबकि तैराकी में बालिका वर्ग की व्यक्तिगत मिडले स्पर्धा में भी इंदौर की खिलाड़ी कान्या नायर ने एक कांस्य पदक अर्जित किया। इसी तरह बैडमिंटन अंडर-21 बालक वर्ग में आज खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धार के खिलाड़ी अमित राठौर ने केरला के खिलाड़ी को 2-1 से पराजित कर सेमी फाइनल में जगह बनाई। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए गुवाहाटी पहुंचे संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन आज भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »