29 Mar 2024, 19:35:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डूंगरपुर ट्राफी के लिये यूपी अंडर 14 टीम का एलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:11AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। राजस्थान के जयपुर में 25 जनवरी से खेली जाने वाली राज सिंह डूंगरपुर ट्राफी के लिये उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम की घोषणा रविवार को कर दी गई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आदर्श सिंह को कप्तान बनाया गया है जबकि आशियान उपकप्तान की भूमिका निभायेंगे।
 
16 सदस्यीय टीम के अन्य सदस्यों में आदित्य प्रताप सिंह , सार्थक लोहिया, अनमोल सचदेवा, उज्जवल गर्ग, विजान जाट राणा, राहुल सिंह, शांतनु यादव, नमन तिवारी, सुजाय इसरानी, अभिषेक पुंडीर, अर्जुन शर्मा, अमन जिंदल (विकेटकीपर), तनय सिंह और अभिषेक भारद्वाज शामिल है। उन्होंने बताया कि चेतन सैनी, मुनीर, माहित गग्गल और दर्शन यादव को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »