29 Mar 2024, 06:07:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिजिजू के अरुणाचल प्रदेश को गोलोम ने दिलाया पहला स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:31AM | Updated Date: Jan 18 2020 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू के राज्य अरुणाचल प्रदेश को खेलो इंडिया युवा खेलों के तीसरे संस्करण का पहला स्वर्ण पदक भारोत्तोलक गोलोम टिंकू ने दिलाया है। गोलोम ने शुक्रवार को लड़कों के अंडर-17 वर्ग की 55 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। 16 साल के गोलोम ने हाल में बिहार में 55 किग्रा में जूनियर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था और यहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने स्रैच में 93 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 116 किग्रा वजन उठाया। टिंकू ने पुणे में अपने पदार्पण खेलो इंडिया खेलों में कांस्य पदक जीता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »