20 Apr 2024, 10:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रजनेश आस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई से चूके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 3:15PM | Updated Date: Jan 17 2020 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम आस्ट्रेलियन ओपन में शुक्रवार को पुरूष एकल के मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई करने से चूक गये। भारतीय टेनिस खिलाड़ी को क्वालिफायर के फाइनल राउंड में लात्विया के अर्नेस्ट गुलबिस के हाथों लगातार सेटों में 6-7 (2), 2-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी। विश्व में 122वीं रैंंिकग और क्वालिफायर राउंड में 17वीं वरीय प्रजनेश वर्तमान में भारत के शीर्ष रैंक खिलाड़ी भी हैं और उनकी हार के साथ ही भारत की ग्रैंड स्लेम के एकल वर्ग में चुनौती ही समाप्त हो गयी।
 
प्रजनेश ने हालांकि मैच के पहले सेट में कड़ी मेहनत की और टाईब्रेक तक ले गये, लेकिन गलतियों से विपक्षी को बढ़त बनाने का मौका मिल गया। दूसरे सेट में गुलबिस ने पहले और तीसरे गेम में प्रजनेश की सर्विस ब्रेक कर 3-0 की बढ़त ली और एक घंटे 20 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया।
 
भारतीय खिलाड़ी ने क्वालिफायर के दूसरे राउंड में जर्मनी के यानिक हांफमैन को 1-6, 6-2, 6-1 से पराजित कर एक घंटे 22 मिनट में जीत दर्ज की थी। इससे पहले भारत के सुमित नागल क्वालिफायर के पहले ही राउंड में मिस्र के मोहम्मद सफवात से हार कर बाहर हो गये थे। विश्व में 128वीं रैंक खिलाड़ी को अपनी से निचली 172वीं रैंक के सफवात ने 6-7, 2-6 से डेढ़ घंटे में हराया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »