20 Apr 2024, 00:53:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राहुल चाहर ने गर्लफ्रेंड इशानी संग रचाई सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 11:40AM | Updated Date: Dec 14 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर के छोटे भाई राहुल चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। दीपक चाहर ने इस सगाई की फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि “वो उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं, जिन्हें अपनी पारी की शुरुआत करने में अपने जीवन का प्यार मिला। राहुल चाहर भाई में तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।” 
 
इस सगाई के कार्यक्रम की वीडियो को दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि, 'एक चाहर तो गया। इतनी कम उम्र में ऐसा करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने इशानी का चाहर परिवार में आने का स्वागत भी किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »